पटना जेएनएन। समाजवाद के प्रखर नेता जॉर्ज फर्नांडिस नहीं रहे। उनका मंगलवार की सुबह निधन हो गया। जॉर्ज फर्नांडिस का बिहार से गहरा रिश्ता था। उन्होंने दिल्ली में पत्नी लैला फर्नांडिस के आवास पर अंतिम सांस ली। वे पिछले 10 सालों से बीमार थे। उन्हें अल्जाइमर की बीमारी थी। उनके निधन से पूरे बिहार में शोक की लहर है। वे जनता दल के संस्थापक सदस्य थे।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा, जॉर्ज साहब की भरपाई असंभव है। उनके निधन से राजनीतिक जगत को गहरा झटका लगा है। उधर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी दुख जताया है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि गैर कांग्रेस राजनीति में उनका अहम योगदान था। बिहार से उनका गहरा नाता था।