मॉस्को. रूस की सबसे ग्लैमरस महिला सांसद ओकसाना बोबरोवस्काया और उनके पति की एक कार बम ब्लास्ट में मौत हो गई। पुलिस ने कार से दोनों की सेमी नेकेड डेड बॉडी बरामद की। 30 साल की ओकसाना प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी से सांसद थीं। उनके पति निकिता बोबरोवस्काया मिलिट्री स्पेशल सर्विस से रिटायर्ड थे।
सनसनीखेज मामला क्यों?
– रशियन अखबार ‘द साइबेरियन टाइम्स’ के मुताबिक यह ब्लास्ट गुरुवार देर रात नोवोसिबिर्स्क शहर में हुआ।
– इसी शहर से ओकसाना सांसद हैं। ओकसाना और उनके पति की लाश कार की पिछली सीट पर मिली।
– दाेनों के शरीर पर काफी कम कपड़े थे। पुलिस ने फोरेंसिक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि ब्लास्ट से ठीक पहले कपल सेक्स कर रहा था।
– शुरुआती जांच के मुताबिक, ब्लास्ट महिला सांसद ओकसाना के पति ने ही किया। उनके हाथ में ग्रेनेड था।
– निकिता को शक था कि उनकी पत्नी ओकसाना का रूस के किसी अमीर शख्स के साथ अफेयर चल रहा है।
– कार में उनके बीच जमकर विवाद भी हुआ था। लेकिन निकिता उनके करीब आए। रिश्ते बनने के दौरान ही निकिता ने ब्लास्ट कर दिया।
कौन थीं ओकसाना?
> ओकसाना रशियन प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी की मेंबर थीं।
> वे नोवोसिबिर्स्क सिटी से सांसद और एक बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी की डिप्टी जनरल डायरेक्टर थीं।
> ओकसाना रशियन पॉलिटिक्स में काफी मशहूर और सबसे ग्लैमरस फीमेल लीडर थीं।
> बताया जाता है कि दोनों के रिश्तों में तब तनाव आया, जब पति निकिता की नौकरी नहीं रही और ओकसाना अकेली घर का खर्च उठा रही थीं।
पुलिस ने क्या कहा?
> पुलिस ने बताया कि बम ब्लास्ट में ओकसाना के पति निकिता का ही हाथ था। वह भी उसके साथ कार ब्लास्ट में मारा गया।
> दोनों की एक चार की बेटी है। ब्लास्ट के वक्त वह कार में मौजूद नहीं थी।
> पुलिस ने बताया कि ब्लास्ट ग्रेनेड से किया गया था। उसमें टीएनटी के टुकड़े मिले हैं।
> ब्लास्ट इतना जोरदार था कि दोनों डेड बॉडी की शक्लें बिगड़ चुकी है। महिला सांसद का सिर तो धड़ से ही अलग हो गया।
> नोवोसिबिर्स्क सिटी मेयर एनाटॉली लोकोट ने पुलिस को बताया कि कपल के बीच काफी वक्त से प्रॉब्लम चल रही थी।