सिवान। केंद्र व राज्य सरकार पर मजदूर व किसान विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए बुधवार को विभिन्न संगठनों ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों को जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। अखिल भारतीय दो दिवसीय आम हड़ताल के समर्थन में कम्युनिष्ट पार्टी ने गांधी मैदान से सदर अस्पताल होकर बबुनिया मोड़ के रास्ते चौक-चौराहों पर नारेबाजी की। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अधिक संचालित आशा, वैक्सीन, ममता व कुरियर सेवा सहित अन्य सदस्यों ने मांगों के समर्थन में दीनानाथ शर्मा, माया देवी, विजय कुमार ¨सह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर दूसरे दिन राष्ट्रव्यापी हड़ताल में कर्मचारियों का जत्था कलेक्ट्रेट के सामने रामचंद्र मिश्र की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। भाकपा मार्क्सवादी लेनिनवादी लिबरेशन ने आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी सेवक घोषित करने के साथ 18 सूत्री मांगों को लेकर विधायक सत्यदेव राम, पूर्व विधायक अमरनाथ यादव, सोहिला गुप्ता, मालती राम के नेतृत्व में जुलूस निकाला।
Source: https://www.jagran.com/local/bihar_siwan-news-hindi.html