गोपालगंज। नगर में पानी नहीं छोड़े जाने से आक्रोशित तिवारी मटीहनिया, सिपाया, बलिवन सागर, रूपछाप, बनकट, अमवा,विजयपुर आदि गांवों के किसानों ने भठवा- सिपाया पथ को जाम कर प्रदर्शन किया। किसान नहर में पानी छोड़ने की मांग कर रहे थे। किसानों को कहना था कि इस समय गेहूं की फसल की ¨सचाई किया जा रहा है। लेकिन नहर में अब तक पानी नहीं छोड़ा गया है। ¨सचाई नहीं होने से गेहूं की फसल बर्बाद हो रही है। किसान निजी से पंप से गेहूं की फसल की ¨सचाई कर रहे हैं। मौसम के साथ नहीं देने के कारण दस दिन पर दुबारा फसल की ¨सचाई करनी पड़ी रही है। जिससे खेती की लागत बढ़ती जा रही है। लेकिन इसके बाद भी नहर में पानी छोड़ने को लेकर गंडक नहर प्रमंडल विभाग उदासीन बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र नहर में पानी नहीं छोड़ गया तो किसान प्रखंड कार्यालय का घेराव करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में चंदन तिवारी, विद्या पाण्डेय, शिशु शुक्ला, जगता तिवारी, कासिम मियां, सतरा खातून, उभय तिवारी, विनय मिश्रा, ¨प्रस वर्णवाल, पप्पू शुक्ला, बुचुन शुक्ला, पुष्पेंद्र कुमार, मुनीब साह, विनय प्रसाद, छठिराज सहनी सहित काफी संख्या में किसान शामिल रहे।
Source: https://www.jagran.com/bihar/gopalganj-performance-of-farmer-18905892.html